सम्मानित व्यापारी बंधुओ सादर नमन ।

सम्मानित व्यापारी बंधुओ
सादर नमन ।
    शामली जिले व नगर के सभी पदाधिकारियों व  सम्मानित व्यापारी भाइयों को सूचित किया जाता है कि आपके संगठन पश्चिमी उत्तर प्रदेश सयुकत उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई शामली द्वारा दिनांक 3 अक्टूबर दिन  बृहस्पतिवार को सुबह 10:30 बजे सुभाष चौक पर प्रदेश में बढी  विद्युत दरों के विरोध में एक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है इससे संबंधित एक ज्ञापन माननीय जिलाधिकारी महोदय को सुभाष चौक पर ही दोपहर 12:30 बजे दिया जाएगा                                          अतः आपसे निवेदन है इस समस्या के निवारण हेतु अधिक से अधिक संख्या में  समय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन व ज्ञापन देने में अपना सहयोग प्रदान करें । 
धन्यवाद।
निवेदक- नरेन्द्र अग्रवाल (नगर अध्यक्ष नगर ईकाई शामली)